कौशाम्बी, मई 7 -- मंझनपुर, संवाददाता नकली पनीर फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद से खाद्य रसद की टीम सख्त हो गई। इसकी वजह से दुकानदार भी अलर्ट हो गए हैं। खासकर डेयरी संचालक ज्यादा एहतियात बरत रहे हैं। कोखराज के चाकवन में चल रही नकली पनीर की फैक्टरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा था। कारखाना से टीम को पांच कुंतल नकली पनीर मिली थी। इसके अलावा चार सौ लीटर पनीर बनाने के लिए केमिकल व अन्य सामग्री मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए कारखाना को सीज कर दिया है। जांच में यह पता चला है कि राजस्थान के पलवल का कारीगर यह नकली पनीर तैयार करता था। इसकी सप्लाई सीधे कानपुर थी। इस खुलासे के बाद टीम की निगाह जिले में चल रही अन्य डेयरी पर टिकी है। एक-एक डेयरी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। साथ ही राजस्थान से आकर जिले में मिठाई का कारोबार करने वालों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.