कन्नौज, अक्टूबर 11 -- कन्नौज,संवाददाता। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज जैसे प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने व्यापक छापामारी अभियान चलाया। इस दौश्रान छह नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अनिल कुमार राठौर एवं अरविंद कुमार साहू द्वारा तिर्वा, सदर एवं छिबरामऊ तहसील क्षेत्रों में विभिन्न बाजारों में निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान सहज डेरी, तिर्वा रोड, टिड़ियापुर से विक्रय हेतु ले जाए जा रहे वाहन से मिश्रित दूध के दो नम...