मऊ, जनवरी 15 -- मऊ, संवाददाता।अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण, थोक और फुटकर प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बनाए जाने वाले भोज्य पदार्थों का गुणवत्ता युक्त होने तथा उसकी नियमित जांच करने के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को अच्छी गुणवत्ता और शुद्धता के साथ सुरक्षित औषधियां प्रदान करने के लिए विभाग की औषधि अनुभाग द्वारा एलोपैथिक, होम्योपैथिक ड्रग्स और कॉस्...