संभल, मई 26 -- अब मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई महज एक क्लिक की दूरी पर होगी। शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक नई पहल की है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लांच किया गया है। इसके जरिए मिलावटखोरी की शिकायत ऑनलाइन दर्ज हो जाएगी। जिसके तहत होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानों पर विशेष स्टीकर लगाए जाएंगे। इन स्टीकरों में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता सीधे मोबाइल ऐप के जरिए मिलावट की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर मोबाइल के जरिए मिलने वाली शिकायतों का टीम त्वरित संज्ञान लेगी और मौके पर जाकर मामले की जांच भी करेगी। इससे उपभोक्ताओं को न सिर्फ सुविधा मिलेगी, बल्कि मिलावटखोरों पर लगाम कसने में भी मदद होगी। खास बात यह है कि एप के जरिए दर्ज होने वाली शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.