फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- कायमगंज, संवाददाता। भारतीय कृषक एसोसिएशन की एक बैठक शुक्रवार को जवाहरगंज सब्जी मंडी स्थित किसान नेता मुन्नालाल सक्सेना के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने नगर में फैल रही मिलावटखोरी, बढ़ते अतिक्रमण और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर तीखे तेवर दिखाए। किसान नेताओं ने कहा कि नगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से अभियान चलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, नगर पालिका प्रशासन से फुटपाथों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की भी मांग उठाई, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी न हो। ग्राम पंचायत लोधीपुर के मजरा मनिकपुर की बदहाली पर चर्चा करते हुए नेताओं ने बताया कि हर ...