भभुआ, फरवरी 7 -- गुणवत्तायुक्त चावल आपूर्ति करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं को दिया निर्देश जिला पदाधिकारी ने चावल आपूर्तिकर्ताओं के साथ की बैठक (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के मिलरों एवं एफआरके (गुणवत्ता युक्त फोर्टीफाइड चावल) की आपूर्तिकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में पैक्स व व्यापार मंडल के माध्यम से अधिप्राप्ति किए गए धान की मिलिंग कर गुणवत्ता युक्त फोर्टीफाइड चावल एसएफसी गोदाम में जमा करने की प्रगति पर समीक्षा की गई। डीएम ने एफआरके चावल आपूर्तिकर्ताओं को निर्देश दिया कि जिले के सभी चयनित मिलों को आवश्यकता अनुसार समय से एफआरके की आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि धान कुटाई एवं सीएमआर चावल जमा करने के कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। उन्होंने एसएफसी के जिला प्रबंधक को निर्देशित किय...