आरा, फरवरी 12 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो में मिलरों और पैक्स अध्यक्षों के साथ एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को धान खरीदारी की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पीरो के बीसीओ ओमप्रकाश सिंह समेत चरपोखरी और तरारी के बीसीओ भी शामिल थे। लक्ष्य के अनुरूप की गयी खरीदारी का ब्योरा प्रत्येक बीसीओ की ओर से दिया गया। एसडीओ ने बारी-बारी से पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्ष से खरीदारी के दौरान आ रही समस्या की जानकारी ली। साथ ही बिहार राज्य खाद्य निगम तक चावल पहुंचाने की परेशानियों का भी जायजा लिया। खरीदे गये धान के अनुपात में चावल गिराने का टास्क सौंपा गया। चावल पहुंचाने में आनाकानी करने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने की कड़ी हिदायत दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.