प्रयागराज, फरवरी 9 -- सांसद उज्जवल रमण सिंह ने सोमवार को यमुनापार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान किसानों ने धान खरीद बंद होने की शिकायत की। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि कोरांव तहसील क्षेत्र में धान खरीद को लेकर स्थिति काफी खराब मिली है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही कई सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई। वहीं केंद्रों पर पहले से खरीदा गया धान मिलों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मिलरों की ओर से धान का उठान न करने की वजह से केंद्रों पर जगह नहीं बची है, जिससे नई तौल रुकी हुई है। उन्होंने सांठगांठ का आरोप लगाया। कहा कि असली खेल मिलरों ने विपणन अधिकारियों से कर 2000-2100 में मिल पर धान गिरवा लिया जाता है। सरकारी केंद्रों पर अंगूठा लगवा लिया जाता है। जबकि समर्थन मूल्य 2,369 रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.