चक्रधरपुर, जनवरी 14 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ पश्चिमी सिंहभूम के बैनर तले बंदगांव प्रखंड के नकटी डैम परिसर में शिक्षक सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश महासचिव अमीन अहमद के निर्देश पर संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अब्दुल मजीद खान ने की। जिसमें झारखंड के विभिन्न ईलाकों से उर्दू शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। मौके पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए कुल 20 सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय शिक्षकीय सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं 35 कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सामान्य सम्मान से नवाजा गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर गर्व और आत्मसंतोष की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मौकेपर केंद्रीय अध्यक्ष अब्दुल मजीद खान ने कहा कि व...