पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बारालोटा मोहल्ले में रविवार को राजीव रंजन पांडेय के आवासीय परिसर में सामाजिक मिलन समारोह कर शहर के प्रबुद्ध जनों से समाज में सकारात्मक बदलाव को गति देने का संकल्प लिया। कड़ाके की ठंड के बीच गुनगुनी धूप में बैठ कर प्रबुद्ध जनों ने सार्वजनिक जवाबदेही को सहजता से स्वीकारने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के समग्र समुदाय के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास, वर्तमान चुनौतियों और उनके संभावित समाधान पर गंभीर विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और सामूहिकता की शक्ति का उपयोग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में करने का जोर दिया। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.