रांची, दिसम्बर 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोटा स्कूल मैदान में शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर मिलन फुटबॉल क्लब लोटा द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की कुल आठ टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोटा एफसी और हेरलाबेड़ा एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद निर्णय ट्राईब्रेकर से हुआ। ट्राईब्रेकर में हेरलाबेड़ा एफसी ने लोटा एफसी को एक गोल से पराजित कर प्रतियोगिता का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित: समापन समारोह के मुख्य अतिथि टाटी पंचायत के मुखिया रामानंद बेदिया ने विजेता हेरलाबेड़ा एफसी को चैंपियन ट्रॉफी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.