रामपुर, दिसम्बर 31 -- बिलासपुर-मिलक मार्ग पर बने पुल की 55 लाख रुपये की लागत से मरम्मत की जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से स्वीकृति के साथ बजट भी जारी कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान पुल को दो माह के लिए पूरी तरह से यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। लोक निर्माण विभाग फरवरी माह से मरम्मत कार्य शुरू करेगा। बिलासपुर-मिलक मार्ग के किमी 10 पर स्थित यह पुल लगभग 35 साल पुराना है। इसके निर्माण के बाद से अब तक इसकी किसी प्रकार की मरम्मत नहीं हुई, जिसके कारण पुल में लगे बैरिंग पूरी तरह खराब हो चुके हैं और पुल को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में लोनिवि ने शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुल बंद रहने से लगभग 35 हजार आबादी प्रभावित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...