नई दिल्ली, जून 20 -- निकाय चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी के घटक दलों में फूट की चर्चा के बीच एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि महाविकास अघाड़ी के सभी घटक दल मिलकर चुनाव लड़ने पर विचार करेंगे। उन्होंने उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि उनकी पार्टी शिवसेना (UBT) काफी मजबूत स्थिति में हैं। पवार ने यह भी कहा कि साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ने को लेकर अब तक चर्चा नहीं हुई है। बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के खाते में 288 में से केवल 46 सीटें गई थीं। इसके बाद गठबंधन में फूट का कयास लगाए जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच भी गठबंधन की चर्चा है। शरद पवार ने कहा कि सभी घटक दल मिल बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद ही फाइनल फैसला लिया जाएगा। शरद पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.