बेगुसराय, फरवरी 21 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बाड़ा पंचायत अंतर्गत एसएच-55 के बगल में मिर्जापुर चौक से बरियारपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत मसुराज दुर्गास्थान चौक तक जाने वाली मुख्य पथ अत्यंत जर्जर हालत में है। पिछले दो दशक से इस पथ का जीर्णोद्धार नहीं हुआ है। यह पथ जगह जगह टूट गई है और गड्ढे बन गए हैं। इस पथ पर वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस पथ पर पैदल चलने में भी कठिनाई हो रही है। कई गांवों को जोड़ने वाला यह पथ अब पैदल चलने लायक भी नहीं रह गया है। मिर्जापुर चौक से पूरब दिशा के कई गांवों को जोड़ने वाला यह पथ बदहाल है। बताते चलें कि खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के सिरसी, मसुराज, योगीडीह, बलुआहा, पथराहा, तेतराही के अलावा छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के जाना सोनवर्षा आदि गांवों को यही सड़क जोड़ती है। इन गांवों के लोग इसी पथ से होकर मिर्जापुर आते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.