रुडकी, जनवरी 14 -- लक्सर, संवाददाता। मिर्जापुर सादात की महिलाओं ने एसडीएम को पत्र देकर राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की है। आरोप लगाया कि डीलर एक चौथाई राशन बांटता है और बाकी बाजार में ब्लैक कर रहा है। महिलाओं ने राशनकार्ड की केवाईसी कराने के बदले डीलर पर लोगों से पैसे वसूलने का आरोप भी लगाया है। खानपुर क्षेत्र के मिर्जापुर सादात की आरती, रविता, मांघी, बबीता, महेंद्री, अनीता, निर्मला, सुशीला, शालू, मोनी, कोमल, ममता, रुक्मेश, मैना, सीमा, बिंदिया, राखी, सुशीला, निर्मला, मंतलेश, माया समेत 20 से अधिक महिलाएं बुधवार को लक्सर में एसडीएम के कार्यालय पहुंची। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार तीनों ही अधिकारी उस समय तहसील में मौजूद नहीं थे। इस पर उन्होंने आशुलिपिक मोहम्मद मोहसिन को एसडीएम के नाम शिकायती पत्र सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.