रुडकी, फरवरी 11 -- मिर्जापुर सादात गांव में चाउमीन की ठेली पर दो बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आधे घंटे तक जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इसमें दोनों तरफ के 10 से अधिक लोग घायल हुऎ हैं। पुलिस दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है। मंगलवार शाम खानपुर थाने के मिर्जापुर सादात गांव में कुछ युवक और किशोर ठेली पर खड़े होकर चाउमीन खा रहे थे। इस दौरान छोटा पुत्र प्रेम सिंह और मन्नू पुत्र अशोक कुमार के बीच किसी बात पर कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि बाद में दोनों के परिवार के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर एक दूसरे के साथ भिड़ गए। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इस संघर्ष में एक पक्ष के मन्नू, अशोक कुमार, ऊषा देवी और दूसरी तरफ से धर्मेंद्र, जय कुमार, पवन, टिंकू, सुमन, पूनम और ममता को चोट लगी है। ग...