बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय। विष्णुपुर स्थित मिर्जापुर वनद्वार उपडाकघर में 15 दिनों से उपभोक्ताओं का कार्य प्रभावित है। डाकघर का लिंक लगातार फेल रहने से उपभोक्ता डाकघर पहुंच लौट जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि लिंक फेल की समस्या करीब 15 दिनों से डाककर्मी बताकर वापस कर दे रहे हैं। खासकर पैसे निकासी को लेकर यहां के उपभोक्ताओं को दूसरे डाकघर जाना पड़ रहा है। वहीं, डाकघर के कर्मी ने बताया कि सिस्टम में आई खराबी की सूचना प्रमंडल कार्यालय को दी गई थी। कर्मी आकर कई बार ठीक करने का भी प्रयास किया, लेकिन घंटे दो घंटे में ही लिंक फेल हो जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.