शाहजहांपुर, अगस्त 13 -- मिर्जापुर कस्बे मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे का मुख्य मार्ग भारत माता की जय के नारो से गुंजायमान रहा। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया गया। मंगलवार को कस्बा स्थित शिव मंगल सिंह ङिग्री कालेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत भाजपा नेता विनय शर्मा द्वारा हरी झंङी दिखाकर की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है। तिरंगे को हाथ मे लेते ही मन गर्व व उल्लास से भर जाता है। यात्रा बहेरिया रोङ होते हुए थाने पर जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान भाजपा मंङल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ,कौशलेन्द्र सिंह रघुवंशी , वैभव औदिच्य , अखिलेश गुप्ता, विनोद परमार , मोहित प्रताप सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...