मिर्जापुर, फरवरी 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पक्का पोखरा मोहल्ले में बुधवार रात शराब पीने के विवाद में तलवार से गला काटकर युवक की हत्या कर दी गई। इस दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव बढ़ गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पक्का पोखरा मोहल्ले में 35 वर्षीय पंचदेव चौहान और 50 वर्षीय रमेश धरिकार बुधवार रात साढ़े नौ बजे शराब पी रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। दोनों लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। आरोप है कि रमेश धरिकार के परिवार के युवक ने तलवार से पंचदेव चौहान पर वार कर दिया। गला कटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कटरा और देहात कोतवाली पुलिस पहुंच गई। उसने युवक का शव कब्जे में ले लिया। मारपीट में घायल रमेश धरिकार को मंडलीय अस्पताल में भर्ती क...