मिर्जापुर, अगस्त 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। पश्चमी यूपी, उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते गंगा ने रौंद्र रूप धारण कर लिया है। रविवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर निर्धारित खतरे की बिंदु 77.724 मीटर से लगभग 51 सेमी ऊपर पहुंच गया। जनपद के गंगा के तटीय गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नगर के पक्काघाट की सीढ़ियों का लांघती हुई गंगा की लहरे गलियारों में हिलोरें मार रही हैं। सुंदर घाट, बाबा घाट, नारघाट, बरियाघाट समेत नगर व विंध्याचल के सभी गंगा घाटों की सीढ़ियां पूरी तरह से बाढ़ के पानी में समा गईं हैं। चुनार, सदर तहसील के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से बचाव एवं राहत कार्य नाकाफी साबित हो रहा है हालांकि बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को नाव से बाहर निकाल कर राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। रविवार की शाम चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.