शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर चौराहे पर सोमवार को भीषण जाम लगने से यूपी बोर्ड की दूसरी पाली की परीक्षा देने जा रहे कक्षा 12 के दर्जनों परीक्षार्थी घंटों फंसे रहे। दोपहर में हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं केंद्रों से निकले, जबकि इंटरमीडिएट के छात्र परीक्षा देने पहुंच रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई परीक्षार्थियों को परीक्षा छूटने का डर सताने लगा। हालांकि किसी की परीक्षा छूटने की सूचना देर शाम तक नहीं मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार मुख्य मार्ग के दोनों ओर मिठाई की दुकानों, अवैध ठेलों और सड़क तक फैले सामान से रास्ता संकरा हो गया है। सड़क किनारे खड़े वाहन स्थिति को और बिगाड़ देते हैं। पैदल राहगीरों और स्कूली बच्चों को रोजाना दिक्कत होती है। अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षा जैसे समय मे...