दरभंगा, जून 29 -- दरभंगा। दरभंगा महाराज की ओर से वर्ष 1886 में शहर में स्थापित मिर्जापुर गोशाला की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है। इसकी व्यवस्था को सुधारने के लिए समय-समय पर आवाज उठती रही है, पर इसके लिए अब तक ठोस पहल नहीं हो सकी है। इसे देखते हुए शहर के कुछ बुद्धिजीवियों ने इसकी व्यवस्था में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है। इसे लेकर पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार गुप्ता की पहल पर सिंहवाड़ा के पूर्व प्रखंड प्रमुख रंगनाथ ठाकुर की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें त्रिस्तरीय योजना बनाई गई। पहले चरण में गायों का पेट भरने का निर्णय लिया गया। फैसला हुआ कि शहर के सब्जी बाजारों के अवशेष का संग्रह कर उसे गोशाला पहुंचाया जाएगा। इसका दायित्व वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा, मुकेश महासेठ, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अरुण शर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद प्रदीप गुप्ता व भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.