मिर्जापुर, मई 9 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक के मिर्जापुर व सोनभद्र की विभिन्न शाखाओं के 4875 किसानों पर 21.44 करोड़ रुपए बकाया है। इन किसानों ने रबी की फसल की बुवाई के लिए ऋण लिए थे। अभी तक किसी भी बकाएदार ने ऋण नहीं जमा किया। एआर सहकारी समितियां विपिन कुमार सिंह ने बकाएदार किसानों को 30 जून तक बकाया ऋण जमा करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि के अंदर ऋण नहीं जमा करते है तो 12 फीसदी ब्याज की दर से बकाया ऋण की वसूली की जाएगी। जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर-सोनभद्र की विभिन्न शाखाओं से 16 हजार 837 किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई के लिए 38.86 करोड़ रुपये ऋण लिए थे। इनमें 11 हजार 962 किसानों से 17.42 करोड़ रुपये बकाया ऋण की वसूली 31 मार्च तक कर लिया गया। वहीं 4875 बड़े बकाएदारों ने अभी तक 21.44 करोड़ रुपये ऋ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.