मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- ड्रमंडगंज (मिर्जापुर), हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के दिघुली में शुक्रवार दोपहर मां और छह साल की बेटी का कुएं में उतराया शव मिला। गुरुवार की सुबह महिला घर से दवा लेने निकली थी। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं महिला के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। बरौधा चौकी क्षेत्र के दिघुली गांव निवासी 30 वर्षीय सरस्वती पत्नी शिव प्रसाद गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे बेटी छह वर्षीय राधा संग दवा लेने निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी। पति ने आस-पास गांव में तलाश की। कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर से कुछ दूर कुएं में एक महिला और बच्ची का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी होते ही पहुंचे शिव प्रसाद ने शव की पहचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.