मऊ, नवम्बर 8 -- मऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के छठवें दिन क्वाटर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर और आगरा मण्डल की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पहला क्वाटर फाइनल मुकाबला मिर्जापुर मण्डल एवं मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें मिर्जापुर मण्डल ने अपने खिलाड़ी रंजना के एक गोल के बदौलत मुकाबले को 1-0 से जीत कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। दूसरा क्वाटर फाइनल मुकाबला वाराणसी मण्डल एवं अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया। जिसमें वाराणसी मण्डल ने मुस्कान के 04 एवं अनन्या के 02 गोल के बदौलत मुकाबले को 6-0 से जीत कर सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अपनी जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.