साहिबगंज, फरवरी 22 -- मंडरो। मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क पर भगैया पेट्रोल पंप के पास बीते शनिवार की देर रात सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौैत हो गई। हादसे में बाइक की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गये थे। इनमें एक युवक की स्थिति गंभीर बनी थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक , गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के बड़ी भगैया के मुकेश मंडल (30) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सिमड़ा पंचायत के मोतीझील ग्राम के एक व्यक्ति के बाइक की चपेट में वह आ गया। बाइक सवार मंडरो की ओर से आ रहा था। बाइक के धक्के में मुकेश मंडल के साथ बाइक चालक बालमुकुंद राय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मुकेश मंडल की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बे...