रायपुर, जून 12 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर में होलिका दहन की रात एक ऐसी घटना ने सबको झकझोर दिया, जहां जादू-टोने के शक में तीन लोगों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। यह खौफनाक मामला अब सुर्खियों में है, क्योंकि पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।क्या है मामला? 13 मार्च की रात, जब पूरा गांव होली की तैयारी में डूबा था, तब तिलक साहू, नरेश साहू और अमर सिंह साहू पर जादू-टोने का इल्जाम लगा। शिकायत के मुताबिक, गांव के श्मशान में इन तीनों को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें काला जादू करने का शक जताया। इसके बाद शुरू हुआ अमानवीय अत्याचार का सिलसिला।बंधक बनाकर की गई हैवानियत आरोपियों ने तीनों पीड़ितों को बंधक बनाया और उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया। शिकायत में बताया गया कि पीड़ितों के कीमती सामान लूट लिए गए, उनके गले में चप्पलों की माला पहनाई गई, चेहरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.