गढ़वा, जनवरी 15 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मिरचइया गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का संचार होने लगा है। शतचंडी महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को विधिवत रूप से ध्वज स्थापित कर यज्ञ की रूपरेखा तैयार की गई। वृंदावन दास महाराज के नेतृत्व में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पूजन किया गया। उस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। महाराज जी ने बताया कि यह ध्वज पूजन यज्ञ की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है। उससे क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव और सचिव आनंद गिरि ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ 8 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेगा। 8 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रतिदिन विशेष पाठ और विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद...