मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर। बिहार विश्वविद्यालय के एलएस कॉलेज के छात्र रजनीश कुमार सिंह ने ओडिशा के बालासोर में हुई ईस्ट जोन सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मिमिक्री में पांचवां स्थान पाया है। ऑनस्पॉट पेंटिंग में नीतीश्वर कॉलेज की वर्षा कुमारी को भी पांचवां स्थान मिला है। इसकी जानकारी सांस्कृतिक समिति के समन्वयक प्रो. इंदुधर झा ने दी। इस प्रतियोगिता में बिहार विश्वविद्यालय से 43 प्रतिभागी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक चली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.