देवरिया, मार्च 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। कर्नाटक के गुंटूर में 20 से 26 मार्च तक मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देवरिया की 18 सदस्यीय टीम भी प्रतिभाग करेगी। इस टीम के खिलाड़ियों का चयन रविवार को श्रीनेत ग्लोबल स्कूल कन्हौली में रविवार को किया गया। यह खिलाड़ी ओलंपियन तीरंदाज और अर्जुन व द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 18 सदस्यीय मिनी देवरिया तीरंदाजी टीम अंडर 10 और अंडर 13 दो आयु वर्ग में खेल में प्रतिभाग करेगी। देवरिया तीरंदाजी संघ के सचिव अभिषेक रूपक ने बताया कि अंडर 10 बॉयज (रिकर्व) वर्ग में आलोक गुप्त, परवीन, हिमांशु सिंह, अंडर 10 बॉयज (कंपाउंड) वर्ग में उत्कर्ष, शशांक यादव प्रतिभाग करेंगे। अंडर 10 गर्ल्स के रिकर्व वर्ग में आराध्या पांडेय, यश्री, ...