मिर्जापुर, मई 31 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा द्वितीय ने शनिवार को ग्राम न्यायालय मड़िहान के परिसर में आयोजित मिनी लोक अदालत का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया। जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों से मिनी लोक अदालत की सफलता के उद्देश्य एवं गरीबों की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहूलियत प्रदान करने का निर्देश दिया। न्यायधिकारी ग्राम न्यायालय, मड़िहान प्रिती सिंह ने जुर्म स्वीकार के आधार पर 17 मामलों का निस्तारण तथा समझौते के आधार पर चार मामलों का निस्तारण किए। उन्होंने 21 हजार रूपया जुर्माना वसूला। सिविल जज (जूडि)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट, अणिमा मिश्रा ने थाना राजगढ़ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.