नई दिल्ली, फरवरी 6 -- BEML Ltd Share Price: मिनीरत्न कंपनी बीईएमएल के शेयरों की कीमतों में आज 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तिमाही नतीजों के बाद दर्ज की गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी को घाटा का सामना करना पड़ा है। जिसका बुरा असर शेयरों पर दिख रहा है।कितना हुआ है घाटा? एक्सचेंज को दी जानकारी में मिनीरत्न ने बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कुल नेट लॉस 22.38 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी दिसंबर तिमाही में कंपनी को 24.41 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बीईएमएल का रेवन्यू 1083.27 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 23.70 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 875.77 करोड़ रुपये रहा था। बीएईएमएल का खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़ा है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कंपनी का कुल ...