नोएडा, नवम्बर 12 -- तकनीकी कारणों के कारण रवाना नहीं किया जा रहा, दिक्कतें दूर करने के बाद गाजियाबाद और ग्रेनो रूट पर चलाई जाएंगी नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में दो माह से खड़ी नई मिनी बसों को रूट पर नहीं उतारा गया। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों को दूर किया जा रहा है। इसी हफ्ते से बसें गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए चलनी शुरू हो जाएंगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को दस नई मिनी बसें मिली थीं। इनमें आठ बसें नोएडा और दो बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को दी गई थी। दोनों डिपो में खड़ी यह बसें धूल फांक रही हैं, लेकिन इन्हें अब तक शुरू नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते बसों की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इस बारे में मुख्यालय से पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.