बुलंदशहर, जनवरी 15 -- फतेहपुर बुजुर्ग गांव में गुरुवार को लखावटी गांव निवासी खिलाड़ी भरत तिवारी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी रंजना सिंह ने बताया कि मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में भरत ने एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया। रंजना सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि ना केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे खुर्जा क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सदैव खिलाड़ियों और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनका उत्साह बढ़ातीं रहेंगी। इस मौके पर अनुज भारद्वाज, गोल्डी ठाकुर, उपांशु तिवारी, दीपक कुमार, विनीता देवी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...