मधेपुरा, मई 31 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराही आनंदपुरा में मिनी गन फैक्ट्री का मामला सामने आने से पहले भी जिले में कई मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। मिनी गन फैक्ट्री से हथियार के साथ ही कई अर्द्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने के कल- पुर्जे बरामद हो चुके हैं। मिनी गन फैक्ट्री संचालित करने वाले कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इसके बावजूद मिनी गन फैक्ट्री में हथियार बनाने से बदमाश बाज नहीं आ रहे हैं। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा गांंव में करीब दो साल पहले मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने छापेमारी कर कई अर्द्धनिर्मित हथियार भी बरामद किया था। इसके अलावा चौसा और ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र में भी मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हो चुका है। अब उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बराही आनंदपुरा...