समस्तीपुर, जनवरी 9 -- पारू, (मुजफ्फरपुर)। मंगुरहिया गांव में गुरुवार की रात एसटीएफ और पारू पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से निर्माण सामग्री, कट्टा, पिस्टल, पांच कारतूस के साथ फैक्ट्री संचालक प्रदीप कुमार शर्मा और सप्लायर बरुराज थाने के मानिकपुर निवासी उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरफ्तार प्रदीप के पिता रामनाथ ठाकुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। समस्तीपुर में बड़ी वारदात की थी साजिश : पुलिसिया पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि समस्तीपुर जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आर्म्स तैयार किया था। प्रदीप ने बताया कि उज्ज्वल ग्राहक ठीक कर उसे अवैध हथियार का सप्लाई करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...