मैनपुरी, नवम्बर 18 -- कस्बा के एसएसडी स्कूल में मिनी ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर सर्वेश गुप्ता, एसोसिएट डायरेक्टर वेदांत गुप्ता, प्रधानाचार्य विपिन कुमार व उप प्रधानाचार्य केएन गुप्ता ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सरिता सक्सेना ने किया। मिनी ओलंपिक के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लेमन स्पून रेस व हर्डल रेस का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं को स्पोर्ट्स इंचार्ज सतीश यादव, पीटीआई मोहित यादव, रेनू शर्मा व प्राइमरी कोऑर्डिनेटर मंजू सिंह की देखरेख में आयोजित कराया गया। पदक तालिका में स्वामी विवेकानंद हाउस ने 32 प...