हरिद्वार, मार्च 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तरांचल ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के छठवें अधिवेशन का मुख्य अतिथि सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। प्रांतीय अध्यक्ष केपी मेहता ने कहा कि मिनिस्टीरियल समूह वर्ग की पृथक सेवा नियमावली बनाई जाए। उन्होंने एसोसिएशन ने पांच सूत्रीय मांग पत्र पर जिला प्रशासन और शासन से कार्रवाई का आग्रह किया। अधिवेशन में कहा गया कि कनिष्ठ सहायकों की योग्यता स्नातक कर लेवल-5 में ग्रेड वेतन 2800 किया जाए। प्रांतीय महामंत्री इमरान अंसारी ने कहा कि प्रधान सहायकों का प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर संविलियन कर प्रधान सहायकों के पदों को समाप्त किए जाने के लिए शासन को संदर्भित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...