वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू पूर्वांचल के सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए 'क्रिटिकल केयर बेड नेटवर्क सिस्टम' ऐप विकसित करेगा। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मरीजों के परिजनों को मिनटों में क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध बेड की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। उन्हें तीस मिनट के भीतर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पहुंचना होगा। करीब 50 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस आधुनिक नेटवर्क सिस्टम का खाका मंगलवार को आईसीएमआर में प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान ऐप की कार्यप्रणाली और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस ऐप के जरिए लोग अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में बेड की उपलब्धता आसानी से देख सकेंगे, जिससे अनावश्यक भागदौड़ और परेशानी से राहत मिलेगी। परियोजना...