रांची, जुलाई 11 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के केंद्रीय अध्यक्ष सह भाकपा माले के स्टेरिंग कमेटी सदस्य, जेपी आंदोलनकारी, झारखंड आंदोलनकारी, कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड मिथलेश सिंह का शुक्रवार को रामगढ़ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से मजदूर यूनियन में शोक की लहर है। एनके पिपरवार क्षेत्र में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) के एनके एरिया सचिव इरफान खान ने कहा की मिथलेश सिंह जो अपने जीवन में कई बार जेल गए, लेकिन संघर्ष के सिपाही बन कर हमेशा आगे रहे, आज उनका चले जाना मजदूरों के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका आंदोलन हमलोग को प्रेरित करता रहेगा। कॉमरेड मिथलेश के निधन पर दूसरे यूनियन के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा रतिया गंझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.