गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर रविवार को गढ़वा में कार्यकर्ताओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया। 16 फरवरी को कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पूर्व मंत्री ठाकुर का जन्मदिन मनाया। पूर्व मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही आवास पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने 32 यूनिट रक्तदान भी किया। मौके पर झामुमो के ज़िलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सेवा का मिसाल कायम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों का इतिहास रच दिया है। वह हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहते हैं। हम सभी कार्यकर्ता भी उनकी सेवा कार्यों को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं। सचिव मनोज ठाकुर ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.