मधुबनी, फरवरी 8 -- मधुबनी, एक संवाददाता । मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ मधुबनी के छात्र-छात्राओं को प्रभावी पावर पॉइंट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए महत्वपूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मिथिला चित्रकला संस्थान के उपनिदेशक सह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि छात्रों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के अंतर्गत सरल डिजाइन, फांट ,बुलेट पॉइंट्स प्रासंगिक चित्रों के उपयोग पर प्रशिक्षक के द्वारा ध्यान केंद्रित कराया गया है। इन्होंने कहा कि यह शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। मिथिला चित्रकला संस्थान की छात्राएं पूरी प्रेजेंटेशन के लिए एक ही थीम और सरल लेआउट का उपयोग कर रहे हैं। छात्र-छात्रा स्पष्ट और बड़े फॉन्ट का प्रयोग कर रहे हैं। शिक्षक डॉ के मिश्रा के द्वारा प्रभावी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की विभिन्न विधि...