एक प्रतिनिधि, फरवरी 7 -- बिहार के मिथिला और कोसी क्षेत्र में नई रेल लाइन बनने वाली है। दरभंगा के लहेरियासराय से सहरसा तक प्रस्तावित नई रेल लाइन की मंजूरी जल्द मिलने वाली है। केंद्र सरकार की ओर से औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने इसका प्रस्ताव नीति आयोग को भेजा है। आयोग से जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है। दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने यह जानकारी दी है। जल्द ही यह नई रेल लाइन अस्तित्व में आ जाएगी। इससे बिहार के लोगों को लाभ मिलेगा ही, बल्कि पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत तक की पहुंच और आसान होगी। सांसद एवं रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य गोपालजी ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 2376 करोड़ रुपये होगी। लहेरियासराय से सहरसा तक 95 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा। इस लाइन पर 10 क्रॉसिंग स्टेशन और दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.