मुजफ्फरपुर, नवम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन से गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनें मंगलवार को काफी विलंब से चली। इनमें सहरसा पूजा स्पेशल 14.16 घंटे और अप 13022 मिथिला एक्सप्रेस 5.13 की घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। इसके अलावा 15532 अमृतसर सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस 2.22 घंटे, 19484 सहरसा अहमदाबाद एक्सप्रेस 1.17 घंटे, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी आनंद विहार 7.47 घंटे, 04449 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 1.43 घंटे, 07358 रक्सौल यूबीएल स्पेशल 5.20 घंटे, 04097 हसनपुर रोड एसी स्पेशल 3.38 घंटे, 15211 दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 2.14 घंटे, 14011 राधिकपुर आनंद विहार 6.33 घंटे देर से आयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...