मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। बापूधाम मोतिहारी से हावड़ा जारी रही महिला संजना साह का बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर मोबाइल फोन चुरा लिया गया। संजना ने इसकी शिकायत रेलवे के 139 हेल्पलाइन नंबर पर किया। इसके आलोक में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने तहकीकात की। रेल थाना मुजफ्फरपुर को जीरो एफआईआर के लिए आवेदन दिया। केस दर्ज कर मुजफ्फरपुर रेल थाना आगे की कार्रवाई के लिए मोतिहारी रेल थाना को एफआईआर की कॉपी रेल एसपी मुजफ्फरपुर के माध्यम से भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...