बोकारो, फरवरी 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल सेक्टर 4ई में शुक्रवार को फैंसी ड्रेस चहक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा एक के छात्रों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणविजय स्मारक विद्यालय की प्राचार्य डॉ परिंदा सिंह थी। कक्षा एक के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रंग बिरंगे परिधानों में सजधज कर भिन्न-भिन्न चरित्रों की भूमिका निभाते हुए शानदार प्रस्तुतियां दी। कक्षा नर्सरी की छात्र-छात्राओं ने फल और सब्जियों को दर्शाया। कक्षा प्रेप के छात्रों ने सामाजिक शिक्षा को दर्शाया। मंच का संचालन रिंशिका और सोनू ने किया। मुख्य अतिथि ने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास कक्षा में आयोजित क्रियाकलापों से ही होता है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास की...