पूर्णिया, नवम्बर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पौधा किस्म और कृषि अधिकार संरक्षण प्राधिकरण कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में पादप जीनोम संरक्षक समुदाय पुरस्कार 2022-23 के समारोह में देश भर के नवाचारी किसानों और समुदायों को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो कि यह पुरस्कार उन किसानों एवं समुदाय को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने पारंपरिक फसल किस्मों के संरक्षण, संवर्धन और कृषि के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर मिथिलांचल मखाना उत्पादक संघ पूर्णिया को मखाना जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2022-23 हेतु प्रतिष्ठित जीनोम सेवियर कम्युनिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली में प्रोटेक्षन ऑफ प्लांट वेरायटीज एंड फार्मर्स र...