गिरडीह, जून 1 -- मिथलेश्वर दोबारा चुने गए राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बेंगाबाद, प्रतिनिधि। छोटकी खरगडीहा के मिथलेश्वर साव दूसरी बार राजद के प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। बेंगाबाद में शनिवार को राजद प्रखंड कमेटी गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। मौके पर चुनाव के सह प्रभारी तमन्ना खातुन, प्रधान जिला महासतिव इनाम आलम और जिला उपाध्यक्ष मंटु यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। तत्कालीन राजद प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश्वर साव ने प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन का पर्चा भरा। काफी देर बाद भी किसी कार्यकर्ता ने प्रखंड अध्यक्ष के लिए नामांकन का पर्चा नहीं भरा। तब प्रधान सचिव और सह प्रभारी ने मिथलेश्वर साव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी। नव ...