आगरा, नवम्बर 27 -- कस्बा के मोहल्ला सुदामा नगर में बुधवार को एक युवक अपने मित्र के घर पर मृतावस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर बाद मोहल्ला सुदामा नगर में रवि पुत्र अमर सिंह के घर एक युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक की शिनाख्त अभिजीत पुत्र महेशचंद्र निवासी सुदामा नगर सिढ़पुरा मूल निवासी सर्रा परौली थाना जैथरा एटा के रूप में हुई। शिनाख्त के बाद परिजन भी रोते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.