गोरखपुर, मार्च 12 -- सरदारनगर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरैया गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक पं. सुमित्रानंदन चतुर्वेदी ने श्रीकृष्ण और सुदामा की कथा का रसपान कराया। मंगलवार को सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि मित्रता करो तो श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी, जहां भगवान स्वयं सुदामा के स्वागत में दौड़ पड़े। कृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुनकर सभी श्रोता भाव विभोर हो उठे। कथा में यजमान राम सागर पांडेय, अमरावती देवी, अभय पांडे, वरूणेंद्र नाथ द्विवेदी, अर्जुन प्रसाद उपाध्याय, जयशंकर उपाध्याय, चंद्र प्रकाश शुक्ला, महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, जनार्दन पांडे, राजू सिंह, अजेन्दर सिंह, रामदयाल शुक्ला, रामाश्रय, रामनिवास पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.